ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

अभी और इंतजार.. लालू यादव की जमानत याचिका पर अब 11 मार्च को होगी सुनवाई

अभी और इंतजार.. लालू यादव की जमानत याचिका पर अब 11 मार्च को होगी सुनवाई

04-Mar-2022 11:29 AM

RANCHI : बड़ी खबर है रांची से जहां डोरंडा कोषागार मामले में आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने याचिका में कुछ खामियां पाने के बाद यह फैसला लिया है। कोर्ट ने लालू यादव के वकील से सवाल पूछा कि क्या तमाम डिफेक्ट को दूर कर लोया गया है. लालू यादव की जमानत याचिका में कुछ खमियां पाई गई थी. इसलिए आज सुनवाई नहीं हो सकी. 


बता दें कि CBI की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को 5 साल की सजा देने के साथ ही 60 लाख का जुर्माना भी लगाया था। लालू यादव की सेहत को देखते हुए लालू की ओर से जमानत याचिका डाली गई थी. डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे लालू यादव की आज इस मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. अब जमानत अर्जी  पर अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी. 


गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई थी साथ ही 60 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया था। RJD सुप्रीमो ने इस फैसले को चुनौती देने के साथ जमानत की मांग की। इस याचिका में उम्र और बीमारियों का हवाला दिया गया। झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 4 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी।