खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
29-Nov-2020 08:13 AM
RANCHI : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद के ऑडियो प्रकरण मामले में पुलिस और जेल प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं. बीजेपी के विधायक ललन पासवन के साथ फोन पर बातचीत करने के मामले में स्थानीय जेल प्रशासन ने रांची के डीसी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जेल प्रशासन ने पुलिस के ऊपर ही सवाल उठाया है.
जांच रिपोर्ट के मुताबिक जेल प्रशासन का कहना है कि अगर राजद सुप्रीमो के पास मोबाइल पहुंचा तो इसमें पुलिस की ही गलती है. सही तरीके से जांच नहीं होने के कारण ही लालू यादव तक मोबाइल पहुंचा होगा. हालांकि रिपोर्ट में अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सजायाफ्ता लालू यादव ने फ़ोन पर बातचीत की है या नहीं.
इस प्रकरण मे डीसी से कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है. जेल प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि लालू यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस की होती है, इसमें जेल प्रशासन की कोई भी जवाबदेही नहीं है.
आपको ये भी बता दें कि लालू यादव के इस ऑडियो क्लिप के मामले में फोरेंसिक जांच कराने की तैयारी है. पुलिस ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच कराएगी. इसके लिए बरियातू पुलिस एसएसपी को आवेदन देगी. एसएसपी की ओर से परमिशन मिलने के बाद ऑडियो क्लिप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा.