Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
13-Oct-2023 12:36 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आए आ रही है जहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राबड़ी पहुंचे हैं। ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आज दोपहर 12:30 बजे राबड़ी आवास पहुंचे जहां उनकी लालू यादव के साथ 20 मिनट तक वार्तालाप हुई। इन दोनों के बीच इंडिया गठबंधन की अगली बैठक और अन्य तरह की राजनीतिक चर्चाओं को लेकर बातचीत करने गए थे। लालू प्रसाद से मिलने जाने से पहले ललन सिंह सीएम हाउस के तरफ गए । उसके बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन सरकार की राजनीतिक बिसात राबड़ी आवास में बिछाई जा रही है। पिछले कुछ सप्ताह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंच कर लालू से मुलाकात कर रहे हैं तो अब आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे हैं। ललन सिंह ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। ऐसे में बिहार की राजनीति को लेकर कुछ नया होने की चर्चा शुरू हो गई है।
मालूम हो कि, इससे पहले भी ललन सिंह पिछले सप्ताह लालू प्रसाद से मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उस दरमियां लालू प्रसाद का पूरा परिवार लैंड फॉर जॉब स्कैम की पेशी के लिए नई दिल्ली गया हुआ था। जिसके कारण ललन सिंह को वापस लौटना पड़ा था। ऐसे में आज फिर से ललन सिंह राबड़ी आवास से मिलने पहुंचे हैं।