बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
29-Sep-2020 10:32 AM
RANCHI: भले ही बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, लेकिन बिहार के आरजेडी नेता रांची में डेरा डाले हुए हैं. आज 100 से अधिक आरजेडी नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची पहुंचे हैं. जिस बंगले में लालू को शिफ्ट किया गया है वहां पर मुलाकात के लिए डेरा डाले हुए हैं. सभी लालू प्रसाद से मिलना चाहते हैं. सभी चाहते हैं कि लालू से मिलकर वह अपनी टिकट का दावेदारी पेश कर सकें.
मुलाकात पर रोक के बाद भी पहुंच रहे नेता
लालू प्रसाद से बाहरी लोगों के मुलाकात करने पर रोक है. उसके बाद भी आरजेडी के सैकड़ों नेता टिकट की चाहत में लालू प्रसाद से मुलाकात करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले ही 300 से अधिक नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए गए थे. आरजेडी नेता चाहते हैं कि सभी मिलकर लालू प्रसाद से अपनी-अपनी दावेदारी पेश करें. लेकिन मुलाकात सबका संभव नहीं है. कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद से मिलने के लिए हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पहुंची हुई थी. हेमंत सोरेन भी इससे पहले मिल चुके हैं.
बंगले के बाहर लग रही भीड़
लालू प्रसाद को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए रिम्स प्रबंधन ने उनको पेइंग वार्ड से हटाकर रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया है. इस बंगले पर ही मुलाकाती पहुंच रहे हैं. मुलाकात करने से पहले मुलाकातियों का कोरोना टेस्ट कराया जाता है. जिसके बाद वह किसी से मिल सकते हैं. तेज प्रताप भी मिलने गए थे तो उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. उसी तरह से लालू के बंगले के बाहर नेताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. पिछले माह ही आरजेडी की एक महिला विधायक लालू से मिलकर टिकट की दावेदारी पेश करने गई थी. लेकिन रांची जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन कर दिया था. लालू से मिलने रांची जा रहे दो नेताओं की कार हादसे में हजारीबाग में मौत भी हो गई थी.