Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
08-Oct-2023 06:37 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: युवा आरजेडी के कार्यक्रम में शामिल होने सहरसा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार होने वाली है। राजस्थान मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी भाजपा की हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर किसी से डरती है तो वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद हैं।
दरअसल, तेजस्वी यादव रविवार को युवा राजद कार्यकारिणी की सभा में शामिल होने के लिए सहरसा पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार सुनिश्चत है। बिहार के साथ साथ अन्य राज्यों में भाजपा हारने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार से डरती है और भाजपा के नेता लालू प्रसाद से डरते हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां एक साल के भीतर चार लाख बहाली शुरू कर दी गई है और आने वाले समय में दस लाख नौकरी का वादा भी पूरा होगा। तेजस्वी ने कहा कि पहले जो लोग मेकिंग इंडिया की बात कहते थे वे आज इंडिया नाम लेने से भी कतराते हैं। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंडिया बोलने से परहेज करते हैं। इस कार्यक्रम के बाद तेजस्वी ने करीब 175 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया।