ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / लालू यादव पर बनेगी फिल्म: प्रकाश झा बना रहे लालू की बायोपिक, तेजस्वी...

लालू यादव पर बनेगी फिल्म: प्रकाश झा बना रहे लालू की बायोपिक, तेजस्वी यादव ने किया फाइनेंस

27-Oct-2023 05:09 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: देश के कई राजनेताओं के जीवन पर फिल्म बन चुकी है, अब इस सूची में लालू प्रसाद यादव का नाम भी जुड़ने जा रहा है. खबर ये आ रही है कि लालू प्रसाद यादव के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है. बिहार के रहने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा इसे बना रहे हैं. चर्चा ये भी है इस फिल्म के लिए फाइनेंस का इंतजाम तेजस्वी यादव कर रहे हैं. इस फिल्म को 2025 में विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की योजना बन चुकी है.


राजद के एक सीनियर नेता ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में स्वीकार किया कि लालू यादव पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है. हालांकि इस संबंध में जब फिल्म निर्देशक प्रकाश झा से मीडिया ने बात की तो उन्होंने ना इसकी पुष्टि की और ना ही खंडन किया. प्रकाश झा ने हंस कर इस सवाल को टाल दिया. लालू परिवार में से भी कोई इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है.


लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले 5-6 महीने से लालू यादव की बायोपिक बनाने का काम जारी है. खबर ये है कि लालू यादव पर फिल्म बनाने के अधिकार उनके परिवार से ले लिए गए हैं. इस फिल्म का निर्माण प्रकाश झा की तप्रोडक्शन कंपनी करेगी. सूत्रों के मुताबिक लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इसमें खासी अभिरूचि दिखा रहे हैं और वे ही फाइनेंस कर रहे हैं.


चुनाव से पहले रिलीज करने की तैयारी

सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस फिल्म में ये दिखाया जायेगा  कि कैसे लालू प्रसाद यादव गरीबी में पलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे और फिर बिहार के पिछड़ों को आगे ब़ढ़ाया. फिल्म में चारा घोटाले का भी जिक्र होगा लेकिन उसमें मैसेज ये दिया जायेगा कि लालू यादव को इस मामले में फंसा दिया गया था. सूत्र बता रहे हैं कि लालू के बायोपिक का स्क्रिप्ट तैयार किया जा रहा है. स्क्रिप्ट पूरा होने के बाद लालू प्रसाद यादव का रोल निभाने के लिए किसी बड़े फिल्म स्टार से बातचीत भी की जा रही है. कुछ महीनों में फिल्म की शूटिंग करने की तैयारी भी चल रही है.


लालू यादव के बायोपिक पर बनने वाली फिल्म को 2025 में रिलीज करने की तैयारी है. इसे 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रिलीज किया जायेगा. लालू परिवार की प्लानिंग ये है कि इस फिल्म का राजनीतिक लाभ उठाया जाये.