BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
29-Jan-2024 01:15 PM
By First Bihar
PATNA : लालू प्रसाद यादव से जमीन के बदले नौकरी घोटाले के आरोपों को लेकर आज ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम पिछले तीन घंटे से लालू यादव से पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजद के विधायक, विधानपार्षद और खुद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती बाहर में बैठी हुई है। इन सब के बीच ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव के साथ आज कुछ अजीबोगरीब वाकया हुआ। लालू प्रसाद की गाड़ी को ED के कैंपस में प्रवेश नहीं मिला। आधे घंटे तक ED गेट पर उनकी गाड़ी खड़ी रही।
वहीं, गाड़ी में बैठे इंतजार करने के बाद लालू यादव को गाड़ी से उतरकर आखिरकार पैदल ही ED कैंपस में दाखिल होना पड़ा। इस बीच ED दफ्तर के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा। लालू के साथ ED दफ्तर में अंदर गईं उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती को ED अधिकारियों ने बाहर निकाल दिया। ED दफ्तर से मीसा भारती को आखिरकार बाहर आना पड़ा।
ऐसे में इस पुरे घटनाक्रम पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार ईडी के अधिकारियों की ओर से किया गया। रोहिणी ने कहा है कि, ‘आप सब को पता है पापा की हालात, बिना सहारे चल नहीं सकते फिर भी बिना उनके सहायक के गेट के अंदर घुसा लिया'।
रोहिणी ने लोगों से इस सिलसिले में मदद मांगी है। रोहिणी ने कहा कि ईडी के अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी उनकी बहन मीसी भारती को एक सहायक के तौर पर अंदर नहीं जाने दिया। रोहिणी ने कहा है कि ‘अगर मेरे पापा को खरोच आया तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा’. रोहिणी ने उनके शब्दों को नोट कर रख लेने की बात की है।
साथ ही रोहिणी ने लालू प्रसाद यादव को कुछ भी होने परइसका ज़िम्मेदार ‘गिरगिट’ के साथ-साथ सीबीआई, ईडी और इनके ‘मालिक’ को कहा है. गिरगिट से रोहिणी का इशारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ था। नीतीश कुमार ने कल ही महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया। वहीं ईडी का मालिक राष्ट्रीय जनता दल गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी को कहती रही है।