Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
11-Oct-2024 07:00 AM
By First Bihar
PATNA : अवैध बालू सिंडिकेट में शामिल होकर करोड़ों रुपये कमाने के आरोप में पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में भी मामला दर्ज होगा।
जानकारी के अनुसार राजद के पूर्व विधायक और उनकी पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति और जनप्रतिनिधि कानून के उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज होगा। अरुण यादव आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं। वे पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। फिलहाल उनकी पत्नी किरण देवी विधायक हैं।
जानकारी हो कि बुधवार यानी नौ अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विधायक के बैंक खाते में जमा 20 करोड़ रुपये, खेती वाली जमीन के 40 प्लॉट, मकान, फ्लैट समेत 46 परिसंपत्तियां जब्त कर ली थीं। इनके पास से बड़ी संख्या में मौजूद अवैध संपत्तियों की फेहरिस्त सामने आई हैं। यह संपत्तियां इन्होंने बालू के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधि से जमा की हैं।
इसकी पूरी जानकारी ईडी ने एसवीयू को भेज दी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 66 (2) के तहत भेजी गई जानकारी पर एसवीयू जल्द एफआईआर दर्ज कर आगे की छानबीन करेगी। इस कार्रवाई से पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसयूवी की कार्रवाई में और नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आपको बताते हैं कि, ईडी जल्द ही समन जारी कर अरुण यादव और किरण देवी को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। ईडी की जांच में यह बात सामने आई कि अरुण कुमार एवं उनकी पत्नी ने वर्ष 2014 से 2022-23 तक विधायक रहते हुए 20 करोड़ रुपये अपने बैंक खाते में जमा किए हैं। आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में निगरानी इकाई इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करेगी। ईडी के बयान के अनुसार अरुण यादव ने अपने परिवार के सदस्यों और कंपनी के नाम पर लगभग 39.31 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय के वैध स्रोत से अधिक है।