ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / लालू का तीसरा बेटा कौन ? ... नीरज कुमार बोले- क्यों छिपाया उसका...

लालू का तीसरा बेटा कौन ? ... नीरज कुमार बोले- क्यों छिपाया उसका नाम

11-Jun-2020 12:38 PM

PATNA : जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तरुण यादव का नाम लिया। उन्होनें कहा कि तरुण यादव कौन हैं? तरुण यादव के भी पिता का नाम लालू यादव है। तरुण यादव का पता भी वहीं है जो लालू यादव का है।


नीरज कुमार ने कहा कि आज लालू यादव के बर्थडे पर उनके तीसरे बेटे का आज खुलासा हुआ है। नीरज कुमार ने कहा कि तरुण यादव ने कौन सा  गुनाह किया जिसकी उसे सजा मिली। बेटे के गार्जियन के तौर पर पिता का नाम क्यो नहीं लिखा। यह बाल उत्पीड़न का यह मामला बनता है।


जेडीयू नेता ने लालू प्रसाद यादव की संपत्ति की दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि फुलवरिया की इस जमीन के कागजात पर तरुण यादव का नाम लिखा है जिसपर पेसर( गार्जियन) के तौर पर लालू यादव का नाम लिखा है। अब ये तरुण यादव कौन हैं ? इसका खुलासा तो लालू यादव को करना ही होगा। आखिर उसके नाम पर संपत्ति जो ले रखी है। 


जेडीयू नेता ने कहा कि लालू यादव ने तो नटवर लाल को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा कोई सगा नहीं है जिसे लालू यादव ने ठगा नहीं है। लालू यादव ने धन-संपत्ति की लालच में अपने सगों की भी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके लिए तमाम साम-दाम दंड भेद का उन्होनें इस्तेमाल किया।




नीरज कुमार ने कहा कि आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है इसलिए उनके बारे में बताना जरूरी है। उन्होनें जमीन के लिए गांव वालों को भी नहीं बख्शा।जमीन अपने नाम से लिखवा लिया और सब को जमीन के बदले ग्रुप डी में नौकरी दिया। रेलवे और पशुपालन विभाग के दस्तावेज इस बात को प्रमाणित करता है।