ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट

Home / news / ललन सिंह का अपने क्षेत्र में भूमिहारों ने ही कर दिया विरोध, चार...

ललन सिंह का अपने क्षेत्र में भूमिहारों ने ही कर दिया विरोध, चार मिनट में भाषण खत्म कर निकले, कहा-हम वोट मांगने नहीं आये हैं

06-Nov-2023 08:06 PM

By First Bihar

MUNGER: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में भूमिहारों के ही विरोध का सामना करना पड़ा. जनसंवाद करने पहुंचे ललन सिंह से उनके स्वजातीय लोगों ने तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिये. इसके बाद झल्लाये ललन सिंह ने कहा-हम आपसे वोट मांगने नहीं आये हैं, जिसको देना है दीजिये. इसके बाद ललन सिंह सिर्फ चार मिनट में अपना भाषण समाप्त कर वहां से निकल गये. 


मुंगेर के इटहरी का वाकया

दरअसल ललन सिंह तीन दिनों के दौरे पर मुंगेर पहुंचे हैं. वे मुंगेर के अलग अलग गांवों में लोगों के साथ जनसंवाद का कार्यक्रम कर रहे हैं. आज वे जमालपुर प्रखंड के इटहरी में जनसंवाद करने पहुंचे थे. इटहरी भूमिहार बहुल गांव हैं. ललन सिंह वहां पहुंचे तो स्थानीय मुखिया औऱ उनके समर्थकों ने अपने सांसद का स्वागत किया. इसके बाद ललन सिंह ने जनता से संवाद करना शुरू कर दिया. 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों के सामने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए ये शिकायत करना शुरू किया कि लोग सांसद के काम को भूल जाते हैं. ललन सिंह ने ग्रामीणों से कहा की जब आपके गांव के सौ लोगो पर मुकदमा चल रहा था तो मैने ही सबको जेल जाने से बचाया था. रतनपुर स्टेशन के लिए कितना कुछ किया लेकिन आप लोग सब भूल गए. इस गांव में दोनों तरफ से सड़को का निर्माण अपने कार्यक्राल में कराया तो ये भी भूल गये. 


इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया. ग्रामीणें ने सांसद से पूछना शुरू किया कि एक दो मामलों को छोड़ कर बाकी आपने क्या किया ये बताइये. ग्रामीणों के सवालों से ललन सिंह झल्ला गये. उन्होंने झल्लाते हुए अपने भाषण को ये कह कर खत्म कर दिया कि हम आपसे बोट मांगने नहीं आये है आपको जिसको देने का मन है दीजिये. ग्रामीणों के विरोध के बीच ललन सिंह वहां से निकल गये. 


इटहरी गांव में ललन सिंह के विरोध पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया. ग्रामीण मनोरंजन सिंह और अंजनी सिंह ने हा कि सांसद ने ग्रामीणों को गलत तरीके से सम्बोधित किया. हमलोग सांसद को जीत दिलाकर दिल्ली भेजते है और सांसद का काम है जनता की समस्या को सुनना. लेकिन पांच साल के कार्यकाल में सांसद ने  गांव में एक चापाकल तक नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा की सम्बोधन के दौरान सांसद ने कहा की हम बोट मांगने नहीं आये है. इटहरी के जंगलराज देखने आये है. 


ग्रामीण ललन कुमार ने कहा कि सांसद घमंड में बात कर रहे थे. इन दिनों उनका घमंड बढ़ गया है. वे पहले सही से बात करते थे. आज सांसद ने कह दिया कि मुखिया का कोई वैल्यू नहीं होता है. लेकिन मुखिया हो या सांसद दोनों जनता के वोट से ही चुने जाते हैं. मुखिया भी जनप्रतिनिधि होते हैं. सभी को बोट देते है तब वो बनते है लेकिन सांसद को सभी के पदों का ख्याल रखना चाहिए था।