बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल
29-Apr-2024 03:12 PM
By First Bihar
SARAN : सारण लोकसभा क्षेत्र इस बार बिहार की हॉटसीटों बन गया है और काफी चर्चा में भी है। एक तरफ इस सीट से आरजेडी के टिकट पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के टिकट पर निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी चुनाव लड़ रहे हैं। लिहाजा यहां कांटे की टक्टर है और इसकी चर्चा भी काफी है।
इस बीच, जब रोहिणी आचार्य ने अपना नामांकन किया तो पूरी लालू फैमली उनके साथ नजर आई। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दौरान लालू यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। लालू ने कहा कि "लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चलल"। इस बार आपलोग बेटी को सांसद बनाइए। हम संविधान ख़त्म नहीं होने देंगे।
लालू यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार संविधान को खत्म करने में लगी हुई है। लेकिन हमलोगों को साथ रहना होगा और अधिक से अधिक मतों से जिताना होगा। हम किसी भी कीमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे। हमलोगों को साथ रहकर जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी रोहिणी आचार्य लगातार आपके बीच काम कर रही है। इसको भारी मतों से जिताना है। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है।
इसके अलावा लालू ने भाजपा पर हकमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जब भी सत्ता में आते हैं तो पिछड़े वर्गों के हक को बीजेपी छिनना चाहती है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और संविधान को मिटने नहीं देंगे। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि, "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। लालू ने कहा कि सारण जिला हमारी कर्म भूमि है। सारण के लिए हम बहुत काम किए हैं। यहां रेल इंजन का कारखाना स्थापित किया गया है। इस बार भी आपलोग जीत दिलवाएं तो हमलोग और अधिक काम करेंगे।