Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
14-Jun-2023 03:47 PM
By First Bihar
SARAN: सारण में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विनगावा डोरीगंज थाना क्षेत्र से पीछा करके एक नाव को पकड़ा। जिसमें से भारी मात्रा में यूपी से छपरा लाए गये विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया। इस दौरान तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
सारण उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह के नेतृत्व में मोटर बोट से पीछा करके नाव को पकड़ा गया। नाव पर 36 कार्टून विदेशी शराब लदा था जिसे जब्त किया गया है। बरामद शराब उत्तर प्रदेश से डोरीगंज छपरा लाई जा रही थी।
नाव से बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बतायी जा रही है। इस दौरान तीन शराब के धंधेबाजों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों में अमरनाथ कुमार नवीगंज बिनटोली रिविलगंज, गोविंद कुमार नवीगंज बिनटोली रिविलगंज, राजू कुमार छपिया डोरीगंज का रहना वाला है। जिन्हें गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराब बेचना और पीना दोनों की मनाही है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों से लगातार बिहार में शराब लाई जा रही है। इसे लेकर उत्पाद विभाग काफी चौकस है और हैंड स्केनर मशीन से चेक पोस्टों पर लगातार चेकिंग चल रही है।
लेकिन शराब के धंधेबाज शराब तस्करी का हर दिन कोई ना कोई नया तरीका इजाद करते हैं। इस बार इन्होंने नाव को सहारा बनाया। नाव के जरिये शराब यूपी से बिहार लाया गया। लेकिन इसकी भनक उत्पाद विभाग की टीम को लग गयी थी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई कर शराब तस्करों को शराब की बढ़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।