ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / क्या जेडीयू में शामिल होंगे अब्दुल बारी सिद्दीकी ? सियासी गलियारे में चर्चा,...

क्या जेडीयू में शामिल होंगे अब्दुल बारी सिद्दीकी ? सियासी गलियारे में चर्चा, MLC और मंत्री पद का ऑफर

28-Nov-2020 06:31 PM

PATNA: विधानसभा चुनाव में हार गये आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी क्या जेडीयू में शामिल होंगे. सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. खबर ये है कि जेडीयू ने सिद्दीकी को विधान परिषद भेजकर मंत्री बनाने का ऑफर दिया है. जेडीयू नेता बता रहे हैं कि सिद्दीकी मान गये हैं लेकिन खुद अब्दुल बारी सिद्दीकी ना या हां कुछ बोलने को तैयार नहीं है.


आरजेडी में अलग थलग पड़े सिद्दीकी
विधानसभा चुनाव में सीट बदलने वाले सिद्दीकी चुनाव के बाद अपनी पार्टी में अलग थलग पड़ गये हैं. राबड़ी आवास से लेकर पार्टी के किसी फोरम पर वे नजर नहीं आ रहे हैं. सिद्दीकी के करीबी बता रहे हैं कि वे पार्टी से नाराज हैं. चुनाव में उन्हें अलीनगर से हटाकर केवटी से चुनाव लड़वाया गया था. सिद्दीकी समर्थकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कोर वोटर माने जाने वाले वर्ग ने उन्हें दगा दे दिया. वे इसके पीछे साजिश देख रहे हैं.


जेडीयू का ऑफर
सियासी गलियारे में हो रही चर्चा के मुताबिक नीतीश कुमार ने एक बार फिर अब्दुल बारी सिद्दीकी को ऑफर दिया है. इस बार का ऑफर ये है कि उन्हें एमएलसी बनाया जायेगा और फिर राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा. विधान परिषद के कई सदस्यों के विधायक बनने के कारण सीट खाली है. सिद्दीकी वैसे ही एमएलसी बन सकते हैं. उधर राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी का मनोनयन भी होना है. सिद्दीकी को वहां भी जगह मिल सकती है. बिहार की नयी सरकार में कोई मुसलमान मंत्री नहीं बना है. सिद्दीकी उस जगह को भी भर सकते हैं.


दरअसल जेडीयू को फिलहाल सिद्दीकी की जरूरत है. विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 11 मुसलमान उम्मीदवारों को खड़ा किया था, सारे के सारे चुनाव हार गये. नीतीश कुमार को लग रहा है कि मुसलमान वोटरों के बीच उनकी पैठ खत्म होते जा रही है. जेडीयू में अभी कोई स्थापित मुसलमान नेता नहीं है. ऐसे में अगर सिद्दीकी पार्टी में आ जाते हैं तो ये कमी पूरी की जा सकती है.


बोलने को तैयार नहीं सिद्दीकी
उधर, अब्दुल बारी सिद्दीकी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. मीडिया ने उनसे जेडीयू में शामिल होने पर सवाल पूछा तो वे मुस्कुरा कर टाल गये. सिद्दीकी ने ना तो हां कहा और ना ही इंकार किया. सिद्दीकी का मौन ढेर सारी बातें कह गया.


वैसे भी सिद्दीकी पर काफी दिनों से नीतीश कुमार की नजर है. 2010 से 2013 तक सिद्दीकी जब बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायक दल के नेता थे तो उन्हें तोड कर जेडीयू में लाने की पूरी कोशिश की गयी थी. उस दौरान आरजेडी को तोड़ने की भी कोशिश हुई थी. कहा जाता है कि इसकी भूमिका सिद्दीकी ने ही रची थी लेकिन बीच में ही खेल बिगड़ गया था.