ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / क्या बिहार में लगेगा लॉकडाउन... कोरोना पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक आज

क्या बिहार में लगेगा लॉकडाउन... कोरोना पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक आज

12-Jan-2022 11:59 AM

PATNA: बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है. राज्य में हर एक दिन बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है. जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं. कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है. बता दें कोरोना को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है. इसमें कई सख्त फैसले लिए जा सकते हैं. 


दरअसल बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार इजाफा हो रहा है. जहां बीते 11 जनवरी को 5908 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 5 लोगों की मौत भी हो गई है. इसी बीच सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में CMG की बैठक हुई थी और उसमें कई तरह के प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी थी. साथ ही हर 2 दिनों पर सीएमजी की बैठक करने का फैसला हुआ था. बता दें क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. 


बिहार में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिहार के राज्य के कई गंगा घाटों पर पहुंचते हैं. जहां संक्रमण से बचाने के लिए इस पर प्रतिबंध लग सकता है. और दुकानों के खुलने का भी समय में बदलाव हो सकती है. जिसमें अल्टरनेट डे दुकान खोलने पर भी फैसला हो सकता है. इसके अलावा सब्जी मंडियों पर भी सख्ती की जा सकती है. बिहार में अब सक्रिय कोरोना संक्रमित की संख्या 20,000 से अधिक हो चुकी है. साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. ऐसे में कोरोना नियंत्रण के लिए सरकार कई कदम उठाने की तैयारी में है. सीएमजी की बैठक में कई सख्त फैसले हो सकते हैं.