अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Nov-2021 07:15 PM
PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव की दोनों सीटों के नतीजे सामने आ गये हैं। दोनों सीटों पर जनता दल यूनाईटेड ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जेडीयू के उम्मीदवारों की जीत हुई है। दोनों सीटों पर जेडीयू ने आरजेडी को पटकनी दे दी है। जेडीयू की इस जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को बधाई दी है।
बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से जेडीयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी और तारापुर से राजीव कुमार सिंह को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को बधाई दी है। सीएम नीतीश ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है।
मुंगेर की तारापुर सीट पर JDU ने 3821 मतों से जीत हासिल की है। RJD को 75145 वोट मिले तो वही JDU को 78966 वोट मिले। कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने राजद प्रत्याशी गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हरा दिया।
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी में आज धनतेरस के मौके पर दिपावली और होली दोनों मनायी। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पटना के पार्टी दफ्तर में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के मौके पर एक दूसरे को मिठाईया खिलाई और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइया दी। वही इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की और अपने खुशी का इजहार किया।
