बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
14-Oct-2020 05:44 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कुंदन कुमार सिंह ने सदर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बाजार समिति के समीप से एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ निकला जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक, मिलन चौक, ओवर ब्रिज, सुभाष चौक, हर-हर महादेव चौक, मेन रोड, नगर निगम चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. इस दौरान कुंदन कुमार सिंह ने शहीद स्मारक समेत तमाम जगहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हो रहा है. सरकार का एजेंडा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का एजेंडा बिहार और देश को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है. मेरे एजेंडे में शुरू से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाना है. इसी एजेंडा पर हम काम करते रहेंगे, सब की तकलीफ दूर होगी.
उन्होंने कहा कि प्रकृति के कारण बेगूसराय में जलजमाव की हालत हुई है. इसके लिए निवर्तमान कांग्रेस विधायक को जवाब देना होगा कि उन्होंने क्या किया है. बेगूसराय में अच्छा हॉस्पिटल खुले, उच्च शिक्षण संस्थान की व्यवस्था और विश्वविद्यालय के लिए बिहार और केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास की गति तेज हुई है, उसे और उंचाई पर ले जाना ही एनडीए का संकल्प है. केंद्र और बिहार सरकार ने बेगूसराय विकास के जो बड़े आयाम गढ़े हैं, आगामी सरकार उस आयाम को और तेज गति देगी.