ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

कर्नाटक में गिरी कुमारस्वामी की सरकार, फ्लोर टेस्ट में फेल

कर्नाटक में गिरी कुमारस्वामी की सरकार, फ्लोर टेस्ट में फेल

24-Jul-2019 03:21 PM

By 7

DESK : कर्नाटक में राजनीतिक हलचल के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एचडी कुमारस्वामी की सरकार फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई है. कुमारस्वामी को अब अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई है. पिछले 15 दिन से एचडी कुमारस्वामी सरकार पर बहुमत साबित करने का संकट बरकरार था. कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी असफल हो गए हैं. विश्वास मत के पक्ष में मात्र 99 वोट पड़े हैं. वहीं विरोध में 105 वोट मिले हैं. माना जा रहा है कि कर्नाटक में अब बीजेपी की सरकार बन सकती है. जैसे ही कर्नाटक में कुमारस्वामी ने बहुमत खोया बीजेपी के विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए एक दूसरे को बधाईयां दी. महज 14 महीने में ही कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई है. सदन में आज विश्वास मत प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई और हंगामे के बाद विधानसभा में वोटिंग हुई. आपको बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस के 16 विधायकों ने करीब 15 दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से राजनीतिक संकट की स्थिति बनी हुई थी.