Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, पहले सत्र में महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद
12-Dec-2020 07:43 AM
PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हर दिन सरकार फजीहत झेल रही है, लेकिन पटना पुलिस के कारनामे ने सरकार की नाक कटवा डाली है. कुख्यात रवी गोप की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत लेकर उसका निकल जाना पटना पुलिस के लिए किरकिरी बना हुआ है. अब इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी हो रही है. सेंट्रल रेंज के आईजी ने इस पूरे मामले पर सिटी एसपी वेस्ट से रिपोर्ट तलब की है. एसपी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के ऊपर गाज गिरना तय माना जा रहा है.
कुख्यात रवि गोप आदतन अपराधी है और पुलिस मुख्याल ने उसे पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था. रवि गोप पर पटना के दीघा, बुद्धा कॉलोनी, दानापुर समेत कई इलाकों में कई मामले दर्ज हैं और वह वांटेड अपराधियों मे से एक है. तो ऐसे में पटना पुलिस पर सवाल खड़ा होती है कि 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी रवि गोप को गिरफ्तारी होने के चार दिन के अंदर ही कैसे जमानत मिल गई. ॉ
सीएम के आदेश के बाद भी यह बड़ी लापरवाही है या अपराधियों को पुलिस सहयोग करती है. दरअसल पटना पुलिस समय रहते कोर्ट में अपना पक्ष ही नहीं रख सकी और इसे आधार बनाते हुए कोर्ट ने रवि गोप को बेल पर रिहा कर दिया गया.
बता दें कि पटना का कुख्यात रवि गोप को ने पटना पुलिस के साथ मिलकर अथमलगोला इलाके से की थी. उसे शादी के मंडप से गिरफ्तार किया गया था. पटना के दीघा इलाके के रहने वाले रवि गोप के ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम है. कई मामलों में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.