ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

कुख्यात के साथ चिकन-दारू की पार्टी करने वाले पटना पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, होटल में मस्ती करने के दौरान फरार हो गया था विकास सिंह

कुख्यात के साथ चिकन-दारू की पार्टी करने वाले पटना पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, होटल में मस्ती करने के दौरान फरार हो गया था विकास सिंह

10-Dec-2019 08:25 AM

PATNA: बेउर जेल से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाये गये कुख्यात विकास सिंह के कस्टडी से फरार होने के मामले में एसएसपी गरिमा मलिक ने कार्रवाई की है. विकास सिंह को पटना से दिल्ली ले जाने वाले एक दारोगा, एक हवलदार और तीन सिपाहियों को एसएसपी गरिमा मलिक ने सस्पेंड कर दिया है. इन सभी पुलिसकर्मियों के ऊपर जांच बैठा दी गई है. वहीं एसएसपी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट पटना पुलिस लाइन के डीएसपी आशीष सिंह से मांगी है.


पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच करने के लिए पटना पुलिस की टीम दिल्ली जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कुख्यात विकास सिंह को भगाने में दो सिपाही राजेश्वर कुंवर और सुशील कुमार सिंह शामिल हैं. ये दोनों सिपाही कई दफा विकास को प्रोडक्शन वारंट के लिए दिल्ली ले जा चुके हैं. वहीं एक हवलदार, सिपाही और दारोगा की भी भूमिका संदिग्ध है.  पुलिस ने बताया कि कुख्यात विकास सिंह के साथ होटल में पुलिसवालों की चिकेन-दारू की पार्टी की भी जांच की जाएगी. पुलिस उस होटल का सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी. जिसके बाद इस मामले को लेकर और खुलासे होंगे. 


आपको बता दें कि दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से कुख्यात विकास सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चंपत हो गया था. कुख्यात के साथ पटना पुलिस के एक दारोगा के साथ 6 जवानों की टीम भेजी गई थी, जहां 6 दिसंबर को पुलिस को टल्ली करके कुख्यात विकास सिंह फरार हो गया. जिसके बाद कुख्यात की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी और पटना पुलिस की टीम खाली हाथ वापस लौट आई.विकास सिंह बेउर जेल में पिछले 10 सालों से बंद था. दिल्ली के आरकेपुरम थाने में दर्ज केस के सिलसिले में 7 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में उसकी पेशी थी. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अनिल सिंह भी अभियुक्त था जो दिल्ली के उसी होटल में उससे मिला. अनिल सिंह के साथ मन्नी सिंह और सन्नी सिंह भी था. पहाड़गंज के एक होटल में पुलिसवालों के साथ सभी ने चिकन-दारू की पार्टी भी. विकास सिंह ने पुलिसवालों को दारू पिलाई फिर जब पुलिसवाले शराब के नशे में टल्ली होकर खर्राटा लेने लगे, तब कुख्यात विकास सिंह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का बहाना करके वहां से फरार हो गया.