ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुदरा में 174 बूथों पर कल होगा मतदान, तैयारियां पूरी

कुदरा में 174 बूथों पर कल होगा मतदान, तैयारियां पूरी

23-Sep-2021 04:05 PM

By RANJAN

 KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र में प्रथम चरण का पंचायत चुनाव कल होगा। शुक्रवार को कुल 174 बूथों पर पंचायत चुनाव होगा। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 174 बूथों पर 101454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार बायोमैट्रिक सिस्टम से पंचायत चुनाव होगा। 


14 पंचायत के कुदरा प्रखंड क्षेत्र में चुनाव होगा। जिसमें 617 मुखिया प्रत्याशी, 72 सरपंच और 99 बीडीसी प्रत्याशी मैदान में हैं। कैमूर डीएम और कुदरा एसपी ने जगदेव मेमोरियल कॉलेज सकरी पहुंचे और पीसीसी, मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों को संबोधित किया।


इस दौरान कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया सभी मतदान केंद्र पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। वही हर पंचायत में दो सेक्टर बनाए गए हैं जोनल और सुपर जोनल की व्यवस्था की गई है। इन सारे व्यवस्थाओं के अतिरिक्त हर पंचायत स्तर से पेट्रोलिंग टीम की भी व्यवस्था की गई है। जिसमें 8 बीएमपी के जवान और सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।


 वही दो और तीन पंचायत में एक थानाध्यक्ष लेबल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। पांच चरण में सुरक्षा व्यवस्था शामिल किया गया है। कैमूर डीएम ने बताया पंचायत चुनाव में कुल 174 बूथ बनाए गए हैं। जहां कल 24 सितंबर को वोटिंग की प्रक्रिया होगी। इसे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गयी है। मतदान के लिए कुल 28 सेक्टर 50 जोनल और 2 सुपर जोनल बनाए गए हैं।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण प्रचार बुधवार की शाम थम गया। अब शुक्रवार यानी कल मतदान होगा। पहले चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान होगा। इस चरण के लिए 15,328 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिनमें से 858 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी रहे, जबकि 72 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।  


गौरतलब है कि पहले चरण में 24 सितंबर को रोहतास जिले के दावथ व संझौली, कैमूर जिले के कुदरा, गया के बेलागंज व खिजरसराय, नवादा के गोविंदपुर, औरंगाबाद के औरंगाबाद, जहानाबाद के काको, अरवल के सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर, मुंगेर के तारापुर, जमुई के सिकंदरा और बांका जिले के धोरैया प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा।