बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
13-May-2021 08:08 PM
By Amount Credit in Farmer Account
PATNA: कोरोना के कहर के बीच कई तरह की परेशानी झेल रहे बिहार के किसानों को थोड़ी राहत मिलने वाली है. कुछ घंटे बाद उनके खाते में दो-दो हजार रूपये आने वाले हैं. बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ये जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा मिलेगा
बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के 80 लाख 51 हजार 549 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा जमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. कल यानि 14 मई को बिहार के किसानों के खाते में पैसे आ जायेंगे. केंद्र सरकार ने बिहार के किसानों के खाते में पैसा भेजने के लिए 1610 करोड़ रूपये दे दिये हैं.
प्रधानमंत्री की योजना का पहला किस्त मिलेगा
बिहार के कृषि मंत्री के मुताबिक किसानों के खाते में 14 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पहला किस्त आय़ेगा. इस योजना के तहत दो हजार रूपये की पहली किस्त 14 मई को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानि डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में आ जायेगी. गौरतलब है कि किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रूपये देने का प्रावधान किया गया है. इस योजना का सारा पैसा केंद्र सरकार देती है.
बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए बिहार के 1 करोड़ 20 लाक 19 हजार लोगों ने आवेदन दिया है. बिहार में अब तक इस योजना से 81 लाख 37 हजार किसान लाभान्वित हो चुके हैं.