ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / बिहार : कृषि कानून के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के...

बिहार : कृषि कानून के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खूब लगाये नारे

02-Dec-2020 05:01 PM

PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज वामदलों और विपक्षी पार्टियों ने राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया. पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत हर जिले में विशाल धरना प्रदर्शन और प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया. प्रदर्शन के बाद नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन भी किया. 


इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी सरकार है. केंद्र सरकार को अविलंब किसानों से सम्मानजनक वार्ता कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए या फिर कृषि कानून को वापस लेना चाहिए. 


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश के किसानों के हित में कृषि सुधार कानून को वापस ले लेना चाहिए क्योंकि यह काला कानून किसानों के हित में नहीं है. साथ ही दिल्ली में चल रहे आंदोलनकारियों पर छोड़ी जा रही आंसू गैस और पानी की बौछारों की भी कड़ी निंदा की गई. नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इस मसले पर जल्द से जल्द कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है वो सभी विपक्षी एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करेंगे और देशविरोधी कृषि कानून का जमकर विरोध करेंगे.