ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / टॉपर्स घोटाले के दस्तावेज सुरक्षित, कोतवाली थाने में लगी आग की जांच पूरी

टॉपर्स घोटाले के दस्तावेज सुरक्षित, कोतवाली थाने में लगी आग की जांच पूरी

20-Nov-2019 08:45 AM

PATNA : हफ्ते भर पहले पटना के कोतवाली थाने में लगी आग के कारणों की जांच पूरी कर ली गई है। पटना एसएसपी ने कोतवाली में लगी आग कि जांच का जिम्मा एएसपी को दिया था जिन्होंने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच के बाद यह साफ हो गया है कि कोतवाली में रखे गए बिहार टॉपर घोटाले के दस्तावेज सुरक्षित हैं। 


आपको बता दें कि गुरुवार को कोतवाली थाने की पहली मंजिल पर सुबह सवेरे आग लग गई थी जिसमें कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। आशंका जताई जा रही थी कि कोतवाली थाने में रखे गए टॉपर्स घोटाले से जुड़े दस्तावेज भी जल गए हैं। यह खबर सामने आने के बाद किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जाने लगी। पटना के एसएसपी गरिमा मलिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एएसपी को जांच का जिम्मा दिया था। 


एएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने कोतवाली थाने में लगी आग के कारणों की विस्तृत जांच की है। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। कोतवाली थाने की पहली मंजिल पर रखे कई दस्तावेज और फाइलें जलकर राख हो गई लेकिन टॉपर्स घोटाले से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित हैं।