ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / कोहरे में एक्सीडेंट से बचने के लिए बड़ा फैसला, परिवहन विभाग ने जारी...

कोहरे में एक्सीडेंट से बचने के लिए बड़ा फैसला, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

05-Dec-2020 02:31 PM

PATNA : कोहरे के दौरान सड़क हादसों की बढ़ती तादाद को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब एडवाइजरी जारी की है. कोहरे में ट्रैफिक को लेकर परिवहन विभाग की तरफ से नई एडवाइजरी जारी की गई है जो सभी संबंधित विभागों को भेजी जा चुकी है. 


इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जागरुक करने की दिशा में काम करें. इसके साथ ही वाहनों पर लगाए जाने वाले परावर्तक टेप से संबंधित सघन वाहन जांच अभियान चलावाए. 


परिवहन सचिव ने कहा है कि पूर्व के वर्षों में ठंड के महीनों में कोहरे एवं धुंध से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की संख्या राज्य में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का एक महत्वपूर्ण अंश रहा है. पिछले वर्ष 2019 में कोहरे एवं धुंध के दौरान कुल 1884 लोगों की मौत विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में हुई है. सर्दी के मौसम में कोहरा अब बढ़ता जा रहा है. ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. सड़क हादसों से बचने के लिए ऐहतियात बरतना जरुरी है. इनसे न केवल सड़क हादसे टल सकते हैं, बल्कि कई लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है. 


कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु संबंधित विभागों को दिए गए हैं ये निर्देश:-

- आईआरसी 35 मानकों के अनुरुप सड़क पर लेन मार्किंग करवाना।

- सड़क के आस-पास के मकानों तथा पेड़ पर आॅब्जेक्टिव हैजार्ड्स मार्कर तथा रिफ्लेक्टिव टेप का अधिष्ठापन। 

- आईआरसी 35 मानकों के अनुरुप रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टड्स/कैट्स आई का अधिष्ठापन।

- सूचनात्मक तथा चेतावनी संबंधित सड़क सुरक्षा चिन्ह का आईआरसी 67 के अनुरुप अधिष्ठापन एवं पूर्व में अधिष्ठापित सड़क सुरक्षा चिन्हों की मरम्मति।

- पुल-पुलियों के आस-पास क्रैश बैरियर, आईआरसी 119 मानके अनुरुप निर्माण तथा आॅब्जेक्टिव हैज़ार्डस मार्कर का अधिष्ठापन करवाया जाना। 

- आईआरसी 79 मानक के अनुरुप मेडियन मार्कस, बिलिंकर्स आदि का अधिष्ठापन। 


परिवहन सचिव ने कोहरे के दौरान वाहन परिचालन को लेकर आम लोगों से की यह है अपील:-

 कोहरे वाहन चलाने के दौरान क्या करें :-

- यातायात के सभी नियमों को हर हाल में पालन करें एवं कोहरे के दौरान यथासंभव यात्रा करनें से बचें।

- इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें।

- घने कोहरे में सड़क पर दायी तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे  बढ़ें।

- वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरुर लगाएं।

- कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें।

- वाहन में फॉग लाइट जरुर लगवाएं।

- लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें।


कोहरे के दौरान क्या न करें :-

- वाहन कभी बीच सड़क पर रोकर खड़ा न करें।

- ओवरलोड कर वाहन न चलाएं।

- वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें।

- वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें।

- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं।

- नशा कर वाहन न चलाएं।

- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

- संकरी पुलिया के आस-पास ओवरटेक न करें।

- सड़क पर वाहन लेकर स्टंट करने से बचें।

- वाहन चलाते समय नींद आने पर वाहन न चलाएं।