मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-Nov-2024 02:29 PM
By First Bihar
RANCHI : सरायकेला विधानसभा सीट पर कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन की बादशाहत बरकरार रही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गणेश महली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। पूरे झारखंड को सरायकेला (एसटी) विधानसभा सीट के परिणाम का इंतजार था।
दरअसल, गणेश महली ने शुरुआत में चंपाई सोरेन पर बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर कोल्हान टाईगर ने बढ़त बना ली। उसके बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकले झामुमो नेताओं ने कहा कि उनके उम्मीदवार 20,508 वोटों से हार गए। 15 राउंड की गिनती के बाद गणेश महली को कुल 97,664 वोट मिले। चंपाई सोरेन को 1,18,172 वोट मिले।
तीसरे नंबर पर रहे जेएलकेएम के प्रेम मार्डी। उनको 39,565 वोट मिले। वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चंपाई सोरेन को 1,11,554 वोट मिले थे. उस समय गणेश महली को 95,887 वोट मिले थे। गणेश महली को पिछले चुनाव की तुलना में 1787 अधिक वोट मिले। वहीं, चंपाई सोरेन को 6,618 अधिक वोट मिले हैं।
वहीं, कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर लिया है। इन्होंने बीजेपी की मुनिया देवी को हराया है। हालांकि, शुरूआती रुझानों में कल्पना काफी पीछे चल रही थी। लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती खत्म होती रही वैसे-वैसे कल्पना जीत के करीब पहुंचती रही और आखिकार उन्होंने जीत हासिल कर लिया है।
इधर, हेमंत सोरेन को भी जीत हासिल हुई है। इतना ही नहीं झारखंड में 24 साल का सियासी रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। पहली बार राज्य में कोई पार्टी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. अब तक के रूझानों में हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल है। हेमंत गठबंधन को झारखंड की 81 में से करीब 55 सीटों पर बढ़त हासिल कि है। नमें से 10 सीटों पर तो बढ़त का मार्जिन 10 हजार से ज्यादा वोटों की है।