Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
03-Aug-2024 09:14 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार का काश्मीर कहे जाने वाला ककोलत जलप्रपात एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। पिछले तीन साल से बंद इस जलप्रपात का सीएम नीतीश कुमार आज तीन अगस्त को उद्घाटन करेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नवादा के ककोलत पहुंचेंगे। वे ककोलत जलप्रपात के नवनिर्माण का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद सीएम वारिसलीगंज प्रखंड स्थित सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
मालुम हो कि ककोलत जलप्रपात उद्घाटन के बाद फिर से पर्यटकों से गुलजार होने लगेगा। यह पिछले तीन सालों से पर्यटकों के लिए बंद है। इसके उद्घाटन के बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। कोरोना काल से ककोलत जलप्रपात बंद है। ककोलत बंद रहने के कारण पर्यटक झारखंड के पेट्रो जलप्रपात जाते थे। अब ककोलत चालू होने से पर्यटकों की भीड़ फिर से उमड़ने लगेगी।
उधर, ककोलत जलप्रपात को नया लुक दिया गया है। अब नये स्वरूप में दिखेगा। नये निर्माण ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है। लोगों को अब केवल ककोलत के शीतल जलप्रपात का ही आनंद नहीं मिलेगा, बल्कि वे खूबसूरत वादियां का लुत्फ उठायेंगे।
उधर, ककोलत में प्रवेश के लिए 10 टिकट काउंटर बनाये गये हैं। प्रवेश शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क 20 रुपये, तीन पहिया वाहनों के लिए 30 रुपये, चारपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये व बसों व भारी वाहनों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।