ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत...

कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

19-Dec-2020 12:00 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में घने कोहरे के कारण खड़ी ट्रैक्टर से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास स्थित एनएच 31 की है. मृतक की पहचान जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओम नगर वार्ड संख्या दो छोटी बलिया निवासी श्यामदेव खलीफा का 36 वर्षीय पुत्र गुजो खलीफा के रूप में की गई है. 


परिजनों ने बताया कि खगड़िया जिला अंतर्गत बलुआही गांव में मृतक अपने ननिहाल श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था. भोज खाकर अपने घर के करीब पहुंचने के दौरान जानीपुर ढाला के पास कुहासे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक के ममेरे भाई अब्दुल अजीम ने कहा कि रात होने के कारण लोगों की नजरों से वह दूर रह गया और काफी देर तक उसने मदद के अभाव में तड़प तड़प कर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया.


बाद में पुलिस की गश्ती दल ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आगे की जांच में जुट गई है.