ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले ASP पर गिरी गाज, पद से हटाया...

पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले ASP पर गिरी गाज, पद से हटाया गया

03-Jan-2020 01:39 PM

KODERMA: पशु तस्करों को संरक्षण देने में तो पुलिसकर्मियों का नाम आते ही रहता है. लेकिन अब बड़े अधिकारियों का भी नाम सामने आने लगा है. कोडरमा एएसपी अजय पाल भी पशु तस्करों को संरक्षण देने में लगे थे. आरोप की जांच के बाद उनपर गाज गिरी है और उनको पद से हटा दिया गया है. यह कार्रवाई कोडरमा एसपी एम तमिल वाणन की रिपोर्ट के बाद हुआ है. 

इसको भी पढ़ें हेमंत सरकार को चुनौती देने लगे नक्सली, कुल राशि का 75 प्रतिशत मांग रहे लेवी, नहीं देने पर बड़ी घटनाओं को दे रहे अंजाम

पुलिस मुख्यालय ने मूल सेवा में लौटने का दिया निर्देश 

जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने अजय पाल को मूल सेवा बीएसएफ में लौटने का निर्देश दे दिया है. अजय पर आरोप लगा है कि वह कोडरमा के रास्ते पशुओं को पश्चिम बंगाल के बूचड़खानों में पशुओं को ले जाने वाले तस्करों को सहयोग करते थे. इसके एवज में वह पैसा लेते थे.

गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

कोडरमा एसपी ने बताया कि पशु तस्करी में शामिल कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. गिरफ्तार लोगों ने बताया था कि रास्ते में पुलिस उनकी मदद करती है. इसमें एएसपी अजय पाल का नाम आया. इसके बाद जांच की गई तो आरोप सही साबित हुआ. मुख्यालय के निर्देश पर सेवा वापस करने की कार्रवाई हो रही है. अजय के अलावे कई और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है.