ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / किशनगंज: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,...

किशनगंज: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

18-Jun-2021 07:22 PM

By SABNAM KHAN

KISHANGANJ:  किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक दुकान में भीषण आग लग गयी। अगलगी की खबर से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म पर उपस्थित लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 


घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जिस दुकान में आग लगी उसमें किताब, दूध, ड्राई फ्रूट सहित कई सामान बेचे जाते थे। दुकान में रखे फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। दुकानदार ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हवा तेज रहने के कारण देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अगलगी में कैश सहित लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।