ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / 1 घंटे में SSB के जवान ने इंसास राइफल से किया 236 राउंड...

1 घंटे में SSB के जवान ने इंसास राइफल से किया 236 राउंड फायरिंग, डर से अधिकारी से लेकर जवान तक भागे

11-Jan-2020 08:17 PM

KISHANGANJ: एसएसबी के जवान ने छुट्टी नहीं मिलने पर गुस्से में आया और एक घंटे में वह करीब 236 राउंड फायरिंग कर डाली. फायरिंग के डर से साथी जवान फरार हो गए और कैंप खाली हो गया. कैंप के आसपास के गांवों में दहशत का माहौल हो गया. घटना किशनगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान ने शनिवार दोपहर को अपने ही बीओपी पिलटोला इस घटना को अंजाम दिया है.

जवाब नहीं दे रहे अधिकारी

घटना के बाद कोई भी अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने को लेकर तैयार नहीं है. फायरिंग करने वाले जवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह राजस्थान   का रहने वाला है. मानसिक रूप से ठीक नहीं है. छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह कई दिनों से परेशान चल रहा था. 

अंधाधुंध की इंसास से फायरिंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एसएसबी जवान ने आर्म्स स्टोर रूम से इंसास राइफल निकाल कर फायरिंग की है. आर्म्स स्टोर में रखे मैगज़ीन के स्टॉक से भारी संख्या में मैगजीन लेकर अंधाधुंध हवाई फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना के बाद दशहत फैला गया. सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस पहुंची और जवान को हिरासत में लिया है. एसएसबी के अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं.