Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Feb-2021 06:37 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : माघ पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को किशनगंज में एक बड़ी घटना हुई. दरअसल माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नदी में डुबकी लगाने गए 3 युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नदी में स्नान करने के दौरान 4 युवक डूब गए थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई. जबकि एक युवक की जान बच गई. हालांकि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना किशनगंज जिले के दौला पंचायत की है, जहां लालबारी घाट पर माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नदी में डुबकी लगाने गए 3 युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. ये सभी किशनगंज माघी पूर्णिमा के मेले में आये थे. गौरतलब को कि माघ पूर्णिमा के मौके पर किशनगंज में पिछले 10 साल से मेला लगता आ रहा है. इस मेले का लुत्फ़ उठाने आस-पड़ोस के साथ-साथ अन्य शहरों से भी लोग आते हैं.
जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में भी एक भयावह घटना हुई. नृत्यशाला गांव में अचानक कई घरों में आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि लोग जबतक आग पर काबू पाते तब तक कई घर इसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लगी, जो धीरे-धीरे दूसरे घरों तक पहुंच गई.