ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

किसानों को भिखारी बनाना चाहते हैं नीतीश, तेजस्वी बोले.. मौनी बाबा बनने की बजाय चुप्पी तोड़ें मुख्यमंत्री

29-Jan-2021 12:23 PM

PATNA :  नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में चल रहे आंदोलन ने अब बिहार में भी सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज महागठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में 2006 में ही एपीएमसी एक्ट को खत्म किया गया जिसके बाद किसान मजदूर बनकर रह गए. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसानों को अब भिखारी बनाना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया कि वह किसान आंदोलन पर चुप क्यों है. मैंने पूछा कि नीतीश कुमार आखिर किसान आंदोलन पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे. कृषि कानूनों को लेकर उनकी राय क्या है उन्हें साफ तौर पर बताना चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एपीएमसी एक्ट खत्म किए जाने के बाद बाजार समिति की व्यवस्था खत्म हो गई और उसके बाद किसानों को कभी भी एपीएमसी का लाभ नहीं मिला. बिहार में किसानों के लिए एपीएमसी एक्ट केवल एक छलावा है. तेजस्वी यादव ने सीधा आरोप लगाया कि एपीएमसी के मुताबिक किसानों से अनाज की खरीद नहीं हो रही है. बिहार में बिचौलिए सक्रिय हैं और राज्य सरकार इस बात का दावा नहीं कर सकती कि किसानों से उनका सभी अनाज एमएसपी के रेट पर खरीदा गया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा. हम अंतिम दम तक किसानों के साथ संघर्ष के लिए संकल्पित हैं. मानव श्रृंखला कल बनाई जाएगी और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन आगे भी जो कार्यक्रम तय करेगा उसकी जानकारी विस्तार से दी जाएगी.