ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / किसान आंदोलन: दिल्ली की सभी सीमाएं सील, शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू; ड्रोन...

किसान आंदोलन: दिल्ली की सभी सीमाएं सील, शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू; ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले

13-Feb-2024 12:56 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली कूच के लिए पंजाब से निकले किसानों को रोकने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गई है। किसानों के दिल्ली चलो मार्च की वजह से सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। देर रात तक सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक चली लेकिन सरकार की कोशिश नाकाम हो गई। जिसके बाद किसान नेताओं ने आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए दिल्ली कूच कर गए।


किसानों को दिल्ली में घूसने से रोकने के लिए गाजीपुर, सिंघु, संभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है हालांकि, शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है। किसान लगातार दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं। इसके लिए पुलिस ड्रोन के जरिए लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है ताकि फतेहगढ़ साहिब से चले ट्रैक्टरों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।


बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को मनाने के लिए सोमवार को करीब पांच घ्ंटे लंबी वार्ता चली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा इस बैठक में शामिल थे लेकिन किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी चाहते है।


आंदोलन कर रहे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने, किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी, पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने, यूपी के लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 बहाल करने और पिछले किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।