मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
30-Jan-2024 12:05 PM
By SYED TASHIN ALI
PURNIYA : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी मंगलवार की सुबह पूर्णिया पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने गढबनैली नवोदय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की है। उसके बाद राहुल गांधी ने सीसाबाड़ी में किसान चौपाल के दौरान किसानों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने कहा कि- देश की सरकार अडानी, अंबानी का कर्ज माफ कर रही। लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा। राहुल गांधी इस दौरान सिर पर गमछा बांधे खटिया पर बैठे नजर आए। राहुल गांधी ने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय पी। उसके बाद वो होटल के लिए रवाना हो गए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि- जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा उस पर 24 घंटे मीडिया का आक्रमण शुरू हो जाएगा।हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही है। किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है।
ससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अररिया में उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि न्याय की यह महायात्रा गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम खड़े मिलेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 76 साल पहले आज ही के दिन नफ़रत फैलाने वाली शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। उन्हें याद करने के लिए आज सुबह बिहार के अररिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप स्थल पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि उस विचारधारा और उसे मानने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जिन्होंने महात्मा के जीवनकाल में तो उनका विरोध किया, उन्हें नकारा और अंत में उनकी हत्या की, लेकिन अब उनकी विरासत को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। जो लोग गोडसे का महिमामंडन करते हैं, उन्हें 'आईडिया ऑफ इंडिया' को परिभाषित करने की इजाजत न तो दी जानी चाहिए और न ही दी जाएगी।आज न्याय यात्रा अररिया से पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचेगी। यहां राहुल एक घंटे तक सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार (29 जनवरी) को उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर तो हमला बोला, लेकिन सीएम नीतीश कुमार को लेकर कुछ नहीं कहा।