ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / किसान आंदोलन के बीच भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा - जान...

किसान आंदोलन के बीच भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा - जान गंवाने वाले किसान को दिया जाएगा 1 करोड़ मुआवजा

23-Feb-2024 10:36 AM

By First Bihar

DESK : किसान आंदोलन के बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि- वह किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले किसान शुभकरण के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देंगे। इसके साथ ही किसान की छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। 


पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा,'मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार एक करोड़ की मुआवजा राशि देगी। शुभकरण की छोटी बहन को पंजाब सरकार की ओर से नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्ज निभा रहे हैं'। 


मालूम हो कि, MSP सहित अन्य मांगों को लेकर किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 10 दिन से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया है कि बुधवार को पुलिस से झड़प के दौरान खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के एक किसान की मौत हो गई, जिसके बाद किसान लगातार भड़के हुए हैं. इस किसान का नाम शुभकरण सिंह है। 


उधर, इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि शुभकरण के पोस्‍टमार्टम के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी. उन्‍होंने यह भी कहा है कि हरियाणा पुलिस का जो भी अधिकारी शुभकरण की मौत के लिए जिम्‍मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं की माने तो शुभकरण सिंह ने बुधवार को आंदोलन वाली जगह पर सुबह का नाश्ता भी खुद अपने साथियों की मदद से बनाया था। किसानों ने बताया कि शुभकरण सिंह ने अपने साथियों से यह भी कहा था कि साथ में खाना खा लो, आगे न जाने कब साथ बैठने का या खाना खाने का मौका मिले।