ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / देश के कानून पर भरोसा नहीं, 13 परिवारों ने राष्ट्रपति को लौटाया आधार...

देश के कानून पर भरोसा नहीं, 13 परिवारों ने राष्ट्रपति को लौटाया आधार और वोटर कार्ड

22-Jan-2020 02:53 PM

RANCHI: एक बार फिर पत्थलगड़ी समर्थक एक्टिव होने लगे हैं. इसका समर्थन करने वाले खूंटी के 13 परिवारों ने अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड को राष्ट्रपति के पास भेज दिया है और कहा कि हमलोगों को देश के कानून पर भरोसा नहीं है. सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है. इसलिए वह सरकार की सभी योजनाओं का बहिष्कार करते हैं. उनका भरोसा सिर्फ आदिवासी कानून पर है. 

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति सचिवालय के आदेश पर फाइल झारखंड मंत्रालय पहुंचा है. संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर चर्चा कर रहे है कि आखिर कैसे इनलोगों को समझाया जाए. क्योंकि पत्थलगड़ी समर्थक सरकार को ही चुनौती देने लगते हैं. 

खूंटी में एक्टिव है पत्थलगड़ी समर्थक

बताया जा रहा है कि ये परिवार पत्थलगड़ी समर्थकों के बहकावे में आ गया है. जिससे यह नौबत आई है. बता दें कि खूंटी में पत्थलगड़ी समर्थकों एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं. इसके समर्थक खुद इस देश का नागरिक नहीं मानते हैं यहां तक की अलग देश बनाने की मांग भी करते हैं. खूंटी समर्थक और पुलिस कई बार आमने-सामने भी हो चुकी है. खूंटी के तत्कालीन सांसद करिया मुंडा के बॉडीगार्ड को भी पत्थलगड़ी समर्थक उठाकर ले गए थे. जिसको छुड़ाने में सरकार को पसीने छुट गए थे, लेकिन जेएमएम की सरकार बनते ही हेमंत सोरेन ने पत्थलगड़ी को लेकर दर्ज हजारों केस को वापस लेने का आदेश दे दिया.

पत्थलगड़ी समर्थकों ने 7 लोगों की हत्या

मंगलवार को चाईबासा जिले में पत्थलगड़ी समर्थकों ने इसका विरोध करने पर 7 लोगों की हत्या कर दी थी. सभी का शव खोजने के लिए झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के हजारों जवानों को लगाया गया था. जिस जगह पर घटना हुई थी वह गांव चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ था. शव घटनास्थल से 3 किमी दूर बरामद हुआ था.