ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / खुले नाले में डूबने से 4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों...

खुले नाले में डूबने से 4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

14-Jul-2021 01:09 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां खुले नाले में गिरने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गयी। घटना चौक थाना क्षेत्र के वागमालु खां इलाके की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कलेजे के टूकड़े की मौत से परिजन काफी सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।  

news image


परिजनों ने बताया कि खेलने के दौरान प्लास्टिक फैक्ट्री के पास सड़क के बीचों बीच खुले नाले में 4 साल की बच्ची रौशनी गिर गई। और नाले के पानी में डूबकर बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। नाला खुला होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने पहले भी की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


news image

पटना नगर निगम की लापरवाही से 4 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद इलाके के लोगों में स्थानीय पार्षद और पटना नगर निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के वागमालु खां इलाका के वार्ड नंबर -64 मेंं खुले नाले में गिरने से 4 वर्षीय बच्ची काल के गाल में समा गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।

news image

बच्ची की पहचान मो.जफर खां की 4 वर्षीय पुत्री रौशनी खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है खेलने के दौरान बच्ची की नाले में गिरने में उसकी मौत हो गई। वही आक्रोशित लोगों कहना था की इस खतरनाक नाले में पहले भी कई लोग पहले भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए है। इलाके के लोग खुले  नाले को ढकने के लिए स्थानीय पार्षद और नगर निगम से कई बार गुहार लगा चुके है फिर भी इस नाले को ढकने के लिए कोई पहल नही की गई और फिर आज एक हादसा हुआ। नाले में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि स्थानीय वार्ड पार्षद इस इलाके में ना ही साफ सफाई कराती है और ना ही ओपन नाले को ढकने का काम करती है। ऐसे में पार्षद और नगर निगम अधिकारी पर कानूनी करवाई की जरूरत है।