ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / खुद आधे बजट पर कुंडली मारकर बैठे हैं.. दूसरों को कैसे मिलेगी हिस्सेदारी?...

खुद आधे बजट पर कुंडली मारकर बैठे हैं.. दूसरों को कैसे मिलेगी हिस्सेदारी? नीतीश-तेजस्वी से प्रशांत किशोर का सवाल

10-Oct-2023 05:39 PM

By First Bihar

SITAMARHI: बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश और तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है। पीके ने जेडीयू और आरजेडी से पूछा है कि दोनों ने कितने अति पिछड़ों को विधायक बनाया है। मुसलमानों की संख्या 18 फीसदी है और राज्य के बजट का आधा हिस्सा सिर्फ दो लोगों के पास है। ऐसे में संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी कैसे मिलेगी?


दरअसल, सीतामढ़ी के बरगेनिया में जन संवाद को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी के जो अभी 75 विधायक हैं उसमें कितने अति पिछड़े हैं ये तेजस्वी यादव बता दें। पीके ने कहा कि प्रदेश के 10 से ज्यादा विभाग और 50 प्रतिशत से ज्यादा बिहार सरकार का बजट सिर्फ दो व्यक्ति के पास है। बिहार में 18 प्रतिशत मुसलमान हैं और राज्य के बजट का आधा हिस्सा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के पास है।


उन्होंने कहा कि ये लोग किसकी हिस्सेदारी की बात कर रहे हैं। 18 फीसदी मुसलमानों में कितने विधायक और मंत्री हैं और उन मंत्रियों का बजट कितना है? यह नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बताना चाहिए। सरकार में शामिल लोग भागीदारी की बात कर रहे हैं और खुद आधे बजट पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी समाप्त हो रही है और एक डूबते हुए राजनेता का जातीय गणना अंतिम दांव है ताकि वह समाज में आग लगाकर समाज को बांटकर किसी तरह से मुख्यमंत्री बन जाएं।