सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा
08-Jan-2024 07:39 AM
By First Bihar
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद में एक मासूम बच्ची खौलते पानी में जिंदा उबल गई। यह घटना जिले के काको थाना क्षेत्र के फिरोजी गांव की है। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीया एक मासूम बच्ची की जान चली गई। खेलने के दौरान कठौत में रखे खौलते हुए पानी में गिर जाने से बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मामत का माहौल छा गया है।
वहीं, घटना के संबंध में उक्त गांव के ही निवासी सुबोध मिस्त्री ने बताया कि अजय कुमार की चार वर्षीया पुत्री स्मृति कुमारी घर में खेल रही थी। ठंड के कारण घर के लोगों ने गर्म पानी किया था। एक कठौत में गर्म पानी रखा हुआ था। उक्त बच्ची घर में हीं खेल रही थी। तभी खेलते - खेलते बच्ची गर्म पानी में जा गिरी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक वह बुरी तरह जल चुकी थी। बच्ची की हालत देख घर में कोहराम मच गया। देखने वाले भी उसकी हालत पर रोने लगे।
उधर, चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। आनन - फानन में लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि गर्म पानी में डूबने से बच्ची के शरीर का पिछला भाग बुरी तरह जल गया था। इसी वजह से उस की जान नहीं बचाई जा सकी। मासूम के शव को देखकर सदर अस्पताल में जुटे लोगों की आंखें भर आई थी। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्ची की मां के आंसु थम नही रहे हैं। लोग यह कह रहे थे कि ठंड के इस मौसम में गर्म पानी, गीजर वगैरह से हर हाल में सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोई अनहोनी नही हो।