Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
08-Oct-2023 04:32 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय पार्टी को समाप्त कर देने की बात कही थी। इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जेपी नड्डा और उनकी पार्टी बीजेपी पुतिन के नक्शेकदम पर चल रही हैं। इनका बस चले तो सारी पार्टियों को ही खत्म कर दें। जिस प्रकार रूप में पुतिन शासन चला रहा है उसी के नक्शेकदम पर ये लोग भी आगे बढ़ रहे हैं।
दरअसल बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती की तैयारी को लेकर आज पटना में एक बैठक बुलाई गयी। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयंती समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश सिंह ने बताया कि 2000 में वे जब पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर आए थे तब से श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह प्रदेश स्तर पर आयोजित कर रहे हैं। आज सभी साथियों से इसकी तैयारियों को लेकर बातचीत हुई।
इस दौरान अखिलेश सिंह ने जाति आधारित गणना पर खड़े हो रहे सवाल पर कहा कि जब सर्वदलीय कमेटी पीएम मोदी से मिलने गये थे तब उसमें कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान विधायक के नेता अजित शर्मा भी गये थे। सभी पार्टियां चाहती थी कि जातीय गणना हो लेकिन केंद्र सरकार तैयार नहीं हुई। जिसके बाद बिहार सरकार ने अपनी ओर से इसे कराया और जब इसका आंकड़ा सबके सामने आ गया तब लोग सवाल उठा रहे हैं।
अखिलेश सिंह ने कहा कि जातीय गणना रिपोर्ट वैसे तो ठीक है लेकिन यदि कुछ त्रुटि होगी भी तो सरकार देखेगी। बीजेपी इसे लेकर सवाल इसलिए उठा रही है क्योंकि वो जातीय गणना कराना नहीं चाहती थी वो शुरू से ही इसके विरोध में थी। लेकिन मेरा मानना है कि जो गरीब है सवर्ण में या अन्य किसी बिरादरी में उसको निश्चित रूप से आरक्षण मिलना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचेगी तब ही उनका भी विकास हो पाएगा। जातीय गणना कराये जाने कारण यही था कि जो समाज में निचले पायदान पर हैं उनकों आगे बढ़ने का मौका मिल सके। जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधरे।