ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / खेलो इंडिया में बिहार की बेटी ने किया कमाल: कात्यायनी सिंह ने दो...

खेलो इंडिया में बिहार की बेटी ने किया कमाल: कात्यायनी सिंह ने दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड

20-Jan-2024 08:41 PM

By First Bihar

BHUWNAESHWAR: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हो रही खेलो इंडिया तैराकी प्रतियोगिता में बिहार की बेटी कात्यायनी सिंह ने कमाल कर दिया है. कात्यायनी सिंह ने दो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है. वे बिहार की पहली तैराक हैं, जिसने ये उपलब्धि हासिल की है.


भुवनेश्वर में 20 जनवरी से खेलो इंडिया जूनियर महिला तैराकी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है. पहले ही दिन कात्यायनी सिंह ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं. बिहार तैराकी संघ के सचिव राम विलास पांडेय ने बताया कि कात्यायनी सिंह ने अंडर 15 गर्ल्स की फ्री स्टाइल तैराकी में गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, उसने इंडिविजुअल मेडले में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है.


बता दें कि व्यक्तिगत मेडले में चार स्ट्रोक होते हैं. ये चार स्ट्रोक बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक और अंत में फ्रीस्टाइल के क्रम में चलते हैं. तैराक हरेक शैली में, एक निश्चित क्रम में, दौड़ का एक चौथाई भाग तैरता है. कात्यायनी सिंह ने इस स्पर्धा में अपने सारे प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ दिया. बिहार तैराकी संघ के सचिव रामनिवास पांडेय ने बताया कि ये बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है.


बता दें कि कात्यायनी सिंह पटना की रहने वाली है. उनके पिता कृष्ण मुरारी सिंह पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल के प्रबंध निदेशक हैं. कात्यायनी सिंह ने बेंगलुरू में देश के प्रमुख तैराकी कोच से ट्रेनिंग ली है. उसने अपनी पहली ही स्पर्धा में वह उपलब्धि हासिल की है जो बिहार की दूसरी तैराक ने हासलि नहीं किया था.

news image