ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / खरमास के बाद क्रिकेट लीग की शुरुआत, धनंजय कुमार को सौंपी गई जिम्मेवारी

खरमास के बाद क्रिकेट लीग की शुरुआत, धनंजय कुमार को सौंपी गई जिम्मेवारी

26-Dec-2023 05:44 PM

By First Bihar

PATNA: पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हो गया है. जिला क्रिकेट संघ के पांच पदों के लिए चुनाव हुआ. इसका रिजल्ट भी आ गया लेकिन उसे सार्वजनिक करने के बजाय चुनाव अधिकारी ने सील बंद लिफाफे में बिहार क्रिकेट एसोसियेशन और लोकपाल को सौंप दिया है. बिहार क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा चुनाव परिणाम का एलान किया जायेगा. वहीं, क्रिकेट संघ की बैठक में जिला क्रिकेट लीग कराने का भी फैसला लिया गया है. 


पटना जिला क्रिकेट संघ की आमसभा की बैठक में आयोजित जिला क्रिकेट संघ के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण कुमार और सहायक चुनाव अधिकारी फैजुल होदा और अमित कुमार ने चुनाव से संबंधित सारी प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव कराया. उसके बाद एक सील बंद लिफाफे में पटना जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में विजयी उम्मीदवारों की सूची बिहार क्रिकेट संघ और लोकपाल के पास भेज दी गयी है. चुनाव अधिकारी ने इसकी सूचना वार्षिक आमसभा की बैठक में दी. 


आमसभा की बैठक में पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 15 जनवरी और जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 16 जनवरी से शुरू होगा. लीग मैच को संचालित करने की जिम्मेवारी धनंजय कुमार को सौंपी गयी है. धनंजय कुमार की अध्यक्षता में एक लीग सब कमेटी का गठन किया गया है, इसके संयोजक डॉ. मुकेश कुमार सिंह होंगे. लीग मैच कराने के लिए बनी कमेटी में निशांत मोहन, सुदय कुमार और रंधीर कुमार को सदस्य बनाया गया है. 


वार्षिक आमसभा की बैठक में हुए फैसले के अनुसार सीनियर और जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फार्म का वितरण 29 व 30 दिसंबर, 2023 को किया जायेगा. वहीं, फॉर्म जमा करने की तिथि  10 और 11 जनवरी,2024 होगी. 12 जनवरी को पूल तय किया जायेगा. जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरूआत 15 जनवरी, 2024 को होगी. वहीं, जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरूआत 16 जनवरी, 2024 को होगी. सीनियर और जूनियर डिवीजन लीग का उद्घाटन मैच खगौल के जगजीवन स्टेडियम में खेला जायेगा.


आमसभा में ये फैसला लिया गया कि पटना जिला क्रिकेट संघ के सारे काम बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संपन्न होंगे. लीग के संचालन के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन धनंजय कुमार ने कहा कि सारे मैच टर्फ विकेट पर होंगे. उद्घाटन समारोह शानदार तरीके से आयोजित किया जायेगा. इसकी लाइव स्कोरिंग होगी. लीग मैचों के लिए ग्राउंड की तैयारी जल्द ही शुरू कर दी जायेगी. आमसभा में लिये गये फैसलों की पटना जिला क्रिकेट संघ के तदर्थ संचालन समिति के सदस्य राजेश कुमार और रहबर आबदीन ने की है.