ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / news / खाकी का इकबाल : छपरा में पुलिस टीम पर हमला, गोपालगंज में उत्पाद...

खाकी का इकबाल : छपरा में पुलिस टीम पर हमला, गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग

26-Dec-2020 08:22 AM

PATNA : राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार पुलिस के आला अधिकारियों को आखिरी अल्टीमेटम दे चुके हैं. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल लोन ऑर्डर दुरुस्त करने के लिए शराब के खिलाफ अभियान चलाने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन सुबे में खाकी के इकबाल का असर यह है कि जगह जगह पुलिस के ऊपर हमला हो रहा है. छपरा और गोपालगंज जिले में शराब माफिया का कद कितना बड़ा हो चुका है इस बात का अंदाजा दो घटनाओं से लग रहा है.


छपरा में शराब जप्त करने गई पुलिस टीम के ऊपर हमला हुआ है इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. एक महिला कॉन्स्टेबल के सिर पर चोट लगी जिसकी वजह से वह घायल हो गई. हालात इतने खराब हो गए की भीड़ से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलानी पड़ी. घटना छपरा के उत्तरी दहियावां टोला की है जहां पुलिस की टीम शराब जप्त करने के लिए छापेमारी करने गई थी. टाउन थाने की पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. भीड़ में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल थी और उन्होंने पुलिस का रास्ता रोक लिया. महिलाएं महिला कॉन्स्टेबल को घेर कर पीटने लगी पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक के यह झड़प चलती रही और फिर बाद में आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया. पुलिस ने अपने बचाव में शराब के धंधे वालों को हिरासत में लिया और लाठीचार्ज भी किया.


उधर गोपालगंज जिले में भी शराब माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है. शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग की है. घटना में उत्पाद विभाग के अधिकारी और उनके साथ गए जवान बाल-बाल बचे हैं. घटना गोपालपुर के मंगरु छापर गांव की है. यहां उत्पाद विभाग की टीम शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी, तभी उसके ऊपर फायरिंग की गई. इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. दोनों शराब तस्करों को जेल भेज दिया गया है.