ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

खाई में गिरी तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत; तीन की हालत गंभीर

खाई में गिरी तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत; तीन की हालत गंभीर

09-Apr-2024 09:19 AM

By First Bihar

DESK : उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार से आ रहा एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। सोमवार की देर रात हुए इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नैनीताल के बेतालघाट में हुआ है।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। जिनमें से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी है।


मृतकों में 50 वर्षीय विशराम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अन्तराम चौधरी, 35 वर्षीय विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी, 60 वर्षीय गोपाल वसनियत और बेतालघाट के रहने वाले राजेन्द्र कुमार शामिल हैं। जबकि घायलों में शांति चौधरी, छोटू चौधरी और कटिहार के रहने वाले प्रेम बहादुर शामिल हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी उत्तराखंड के टिहरी में इसी तरह के एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।