ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / खगड़िया नाव हादसा में अब तक 7 शव बरामद, 13 से अधिक लोग...

खगड़िया नाव हादसा में अब तक 7 शव बरामद, 13 से अधिक लोग अभी भी लापता

05-Aug-2020 12:15 PM

KHAGARIA:  गंडक नदी में नाव डूबने से खगड़िया में बड़ा हादसा हुआ है. नाव पर सवार 27 लोगों से भरी नाव आंधी और तेज बारिश के कारण नदी में पलट गई. जिसमें 7 लोग नदी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए. अब तक 7 लोगों का शव बरामद हुआ है. 13 से अधिक लोग फिलहाल लापता है. यह घटना एकनिया दियरा की है.  

रेस्क्यू जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य मंगलवार की रात से ही शुरू हैं. घटनास्थल के पास सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हैं. कई अधिकारी भी मौजूद है. घटनास्थल पर परिजन पहुंचे हुए हैं. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. 

बच्चे और महिलाएं संख्य़ा थी अधिक 

हादसे में सुरक्षित बचे लोगों ने कहा कि डीजल इंजन से चलने वाली नाव में 27 लोग सवार थे. इनमें बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक थी. सभी लोग एकनिया दियारा, इंगलिस टोला, सोनवर्षा दियारा और मुंगेर जिले के टीकारामपुर गांव के लोग सवार थे. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सभी अपने परिजनों के कुशल बरामदगी को लेकर भगवान से कामना कर रहे हैं.