ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / खगड़िया सांसद के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज, चुनाव को प्रभावित करने का...

खगड़िया सांसद के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज, चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

25-Dec-2021 04:35 PM

KHAGARIA: बछौता की पंचायत समिति सदस्य काजल कुमारी ने खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर के खिलाफ खगड़िया कोर्ट में केस दर्ज कराया है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। 


पंचायत समिति सदस्य का आरोप है कि प्रमुख पद के चुनाव को प्रभावित करने का काम राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चौधरी महबूब अली केसर द्वारा किया जा रहा है। काजल कुमारी प्रमुख पद की दावेदार भी हैं। पंचायत समिति सदस्य काजल कुमारी ने राज्य निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखा है और सांसद पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चौधरी महबूब अली केसर पर यह आरोप है कि उन्होंने जिला योजना अधिकारी को पत्र जारी किया है। प्रखंड में 17 योजनाओं की अनुशंसा को लेकर लिखा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। सांसद द्वारा जारी योजनाओं में संबंधित पंचायतों के नव निर्वचित पंसस सदस्यों को पर्यवेक्षण प्रतिनिधि बनाया गया। प्रमुख पद के चुनाव को प्रभावित करने को लेकर ऐसा किया गया है। काजल कुमारी का आरोप है कि सांसद ने बिहार पंचायत चुनाव नियमावली और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।


पंचायत समिति सदस्य काजल कुमारी के आरोप को सांसद चौधरी महबूब अली केसर ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने किसी लेटर हेड पर योजनाओं की स्वीकृति उन्होंने नहीं दी है। इस पूरे मामले की जांच वे कराएंगे। उनके खिलाफ हुए केस मामले की वो जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस संबंध में कोर्ट से यदि कोई निर्देश जारी होता है तो इसका जवाब देंगे।


खगड़िया सदर प्रखंड के प्रमुख पद के लिए काजल कुमारी दावेदार मानी जा रही है। पूर्व प्रमुख सह वर्तमान में जिला परिषद सदस्य कुमारी श्वेत शिखा की देवरानी और जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह की सबसे छोटी पुत्र वधु काजल कुमारी हैं। जो अभी सदर प्रखंड के बछौता पंचायत से पंचायत समिति सदस्य निर्वचित हुई हैं। खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर के खिलाफ खगड़िया कोर्ट में केस दर्ज होने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत समिति सदस्य ने राज्य निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।