ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / श्रमिक स्पेशल ट्रेन से खगड़िया पहुंचे प्रवासी मजदूर, घर पहुंचने से पहले 2...

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से खगड़िया पहुंचे प्रवासी मजदूर, घर पहुंचने से पहले 2 की हो गई मौत

28-May-2020 01:21 PM

KHAGADIYA:  लॉकडाउन में फंसे दो प्रवासी मजदूर इस उम्मीद से घर आ रहे थे कि इतने कष्ट के बाद अपनों से मिलेंगे. लेकिन घर जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. जिंदा के बदले उनका शव घर पहुंचा. दोनों प्रवासी मजदूर खगडिया जिले के रहने वाले थे. 

बताया जा रहा है कि एक प्रवासी मजदूर हरियाणा से खगड़िया श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आ रहा था. उसकी ट्रेन में ही मौत हो गई. मानसी स्टेशन पर उसका शव उतारा गया. एक और प्रवासी  लड़के की तबीयत आने के बाद खराब हुई तो उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वह 12 प्रवासी मजदूरों के साथ जोधपुर से आया था. वह गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी का रहने वाला था. 

कई की हो चुकी है मौत

बिहार में लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूर बिहार आ रहे है. ट्रेने में भूखे प्यासे मजदूर कई स्टेशन पर खाने का पैकेट और पीने का पानी स्टेशन पर लुटते नजर आए. इस तरह का नजारा कई स्टेशनों पर देखने को मिला. बिहार आ रहे कई मजदूरों की बिहार में अब तक मौत हो चुकी है. इसको लेकर बिहार में राजनीति भी हो रही है. विपक्ष इनमें से अधिकांश मौत को भूख का कारण बता रहा है. अब तक बिहार में 15 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं. आने वाले को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है.