BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
12-Oct-2023 12:55 PM
By First Bihar
PATNA : लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का विस्तार अब बिहार से केरल तक हो जाएगा। केरल की क्षेत्रीय पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय गुरुवार को राजद में होगा। इस पार्टी का विलय बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की उपस्थिति में कोझीकोड में आयोजित कार्यक्रम में होगा। इसके बाद अब राजद की उपस्थिति बिहार के अतिरिक्त झारखंड और केरल विधानसभा में हो जाएगा।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पार्टी के राष्ट्रीय विस्तारीकरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को केरल के कोझिकोड में विलय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी के नेता पूर्व सांसद श्रेयम्स कुमार, केरल विधानसभा में पार्टी नेता, पूर्व मंत्री एवं कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक केपी मोहनन सहित सभी ज़िलाध्यक्षों के साथ केरल में दल का विधिवत रूप से में विलय करेंगे। श्रेयम्स कुमार पूर्व सांसद समाजवादी नेता एमपी विरेंद्र कुमार के सुपुत्र हैं।
इस विलय के बाद झारखंड और बिहार के बाद अब केरल में भी राजद के विधायक होंगे। वहीं अगले लोकसभा चुनाव के पहले लालू यादव की पार्टी का यह एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इससे एक ओर पार्टी का तीन राज्यों में विस्तार हो गया है, वहीं दूसरी ओर राजद अब इसी तरह अगर अपना विस्तार बरकारार रखती है तो वह राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर बढ़ जाएगी।
आपको बताते चलें कि, इसी भी राजकीय पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए तीन राज्यों के लोकसभा चुनाव में 2 फीसद सीटें जीत हासिल की हुई चाहिए। चार लोकसभा सीटों के अलावा कोई पार्टी लोकसभा में छह फीसदी वोट हासिल करे या विधानसभा चुनावों में कम से कम चार या इससे अधिक राज्यों में छह फीसदी वोट जुटाए। कोई पार्टी चार या इससे अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखे। इन शर्तों में जो पार्टी एक भी शर्त पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।