अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Apr-2022 03:15 PM
PATNA: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसके अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पटना को माना गया है जो देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। देश के 129 शहरों में पटना सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा है। पटना का सूचकांक जहां 365 पाया गया है वही 358 सूचकांक के साथ मुंगेर जिला प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर है।
पछुआ के तेज प्रभाव ने बिहार की हवा को प्रदूषित करके रख दिया है। राजधानी पटना की हवा रविवार को सबसे खराब श्रेणी में रही है तो वही मुंगेर जिला प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। स्थिति यह है कि दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित शहर पटना को माना गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर पटना है।
पटना में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण सड़कों पर धूलकण और नाला उड़ाही के बाद निकलने वाली गाद है जिसे सड़क के किनारे छोड़ दिया गया है। जब हवा तेज चलती है तो यही गंदगी वायु में फैल जाती है। जिसके कारण वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गई है।
प्रदूषण के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर क्या है आइए जानते हैं। पटना में 364, मुंगेर में 358, मुजफ्फरपुर में 332, बिहार शरीफ में 309, हाजीपुर में 290, समस्तीपुर में 275, दरभंगा में 272, भागलपुर में 272, सहरसा में 262 और छपरा में 255 सुचकांक पाया गया है।