ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे की तैयारियां तेज, DIG और DM-SP ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Pm Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का डीआईजी, एसपी और डीएम ने जायजा लिया।

Pm Modi Bihar Visit
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pm Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में लगातार दौरे जारी हैं। इसी क्रम में वे आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।


प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, एसपी स्वर्ण प्रभात, और डीएम सौरभ जोरवाल गांधी मैदान पहुंचे। अधिकारियों ने सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।


डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती होगी और लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। साथ ही, अन्य खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी निगरानी बनाए रखेंगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सके।


डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। शहर में विभिन्न जगहों पर पार्किंग पॉइंट बनाए गए हैं, ताकि लोगों को असुविधा न हो। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता